गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, बहुत कम रही उपस्थिति
प्रयागराज, जून 25 -- गर्मी की छुट्टी के बाद परिषदीय स्कूल गुरुवार से दोबारा खुले लेकिन बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही। आदर्श विद्यालय सीपीआई में कक्षा एक से आठ तक में नामांकित 171 छात्र-छात्राओं में से केवल 19 उपस्थित रहे। इसी प्रकार कंपोजिट विद्यालय राजापुर में नामांकित आठवीं तक के 273 विद्यार्थियों में से तीन दर्जन से भी कम बच्चे उपस्थित हुए। परिषदीय स्कूल बख्तियारी कटरा में 100 से अधिक बच्चों में से एक दर्जन से भी कम पहुंचे। शिक्षकों का कहना था कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के गांव जाने और शुक्रवार को मोहर्रम होने के कारण काफी कम उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- मोहर्रम और भीषण गर्मी के असर से सूने रहे स्कूल यह भी पढ़ें- बुलाने पर भी विद्यालयों में नहीं पहुंचे छात्र यह भी पढ़ें- स्कूलों में छात्र संख्या रही कम उत्साह ज्यादा, शिक्षकों ने फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.