अंबेडकर नगर, मई 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य और शिक्षक पद पर कार्यरत हैं और ग्रीष्मावकाश में पहाड़ों पर परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद लेने की की तैयारी कर रहे हैं तो रुक जाइए। तमाम प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं के चलते डीआईओएस ने शिक्षकों के बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न संवेदनशील परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा, लेखपाल पाल भर्ती परीक्षा, संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड, पुलिस भर्ती परीक्षा, प्रवक्ता पीजीटी परीक्षा तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.