गर्मी की छुट्टियों में चमकेंगे सरकारी स्कूल
गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गर्मी की छुट्टियों का समय सरकारी स्कूलों में सिर्फ सन्नाटे का नहीं, बल्कि विकास कार्यों का होगा। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में लंबित मरम्मत, रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य अवकाश अवधि के दौरान ही पूरे कराए जाएं, ताकि जुलाई में स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके। विभाग के निर्देशों के अनुसार जिन कार्यों पर एक लाख रुपये तक खर्च आएगा, उन्हें उपलब्ध समेकित बाल कल्याण निधि से कराया जाएगा। जहां धनराशि उपलब्ध नहीं होगी, वहां तकनीकी स्वीकृति के साथ प्रस्ताव मुख्यालय भेजे जाएंगे। जिले में 550 के करीब सरकारी स्कूल हैं। जनवरी तेरे स्कूलों में रखरखाव और रिपेयरिंग काम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.