बलरामपुर, मई 22 -- गोंडा, संवाददाता। शहर के श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय शिक्षक संघ माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर द्वारा घोषित 25 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के विरोध में प्राचार्य कक्ष के सामने काली पट्टी बांध कर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध जताया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मात्र 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जबकि यूजीसी विनियम के अनुसार 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का प्रावधान है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय प्रशासन ने मनमानी रवैया अपनाते हुए मात्र 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है ल। जून की भीषण झुलसती गर्मी में विश्वविद्यालय परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। इससे छात्रों व प्राध्यापकगण को जानलेवा धूप-तपन और गर्मी का सामना करना पड़ेग...