गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों को स्कूल से जोड़ने की जिम्मेदारी निभाएंगे शिक्षक
गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। एक जुलाई से सरकारी स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षा विभाग एक बार फिर स्कूलों में दाखिलों की रफ्तार बढ़ाने के अभियान में जुट जाएगा। अप्रैल और मई में विभिन्न गैर-शैक्षणिक कार्यों, बीएलओ ड्यूटी, सर्वे, प्रशिक्षण और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों के कारण शिक्षक अपेक्षित स्तर पर प्रवेश अभियान नहीं चला सके थे। अब नए सिरे से शिक्षकों को घर-घर जाकर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान करने, अभिभावकों से संपर्क करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों का सरकारी स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि शिक्षा विभाग के 'आओ स्कूल चलें' अभियान के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल को अपने क्षेत्र में ऐसे बच्चों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.