गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद बुधवार को जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौट आई। सुबह से ही स्कूल परिसरों में बच्चों की चहल-पहल देखने को मिली। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प देकर स्वागत किया गया, जबकि कुछ स्कूलों में स्वागत गीत, प्रेरक गतिविधियां और परिचयात्मक सत्र आयोजित किए गए। लंबे अंतराल के बाद अपने दोस्तों और शिक्षकों से मिलकर बच्चे उत्साहित नजर आए। वहीं शिक्षक भी नए जोश के साथ विद्यार्थियों का स्वागत करते दिखाई दिए। गुरुग्राम जिले में एक हजार से अधिक सरकारी और निजी विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में उपस्थिति संतोषजनक रही। मौसम भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत अनुकूल रहने से ब...