चंदौली, जून 25 -- चंदौली, संवाददाता। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद गुरुवार को जिले के परिषदीय विद्यालय खुल गए। लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ दिखाई दिया। विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल और कक्षाओं की गतिविधियों से फिर से गुलजार हो उठे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की जानकारी दी।विद्यालय खुलने के साथ ही पठन-पाठन कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। वहीं कई स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों के घर फोनकर उन्हें विद्यालय बुलाया। पहले दिन कई स्कूलों में बच्चों को पाठ्यपुस्तकों, स्वच्छता, अनुशासन और नियमित उपस्थिति के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियां खत्म, उत्साह के साथ खुले परिषदीय स्कूल, शिक्षक...