गर्मी की छुट्टियां खत्म, उत्साह के साथ खुले परिषदीय स्कूल, शिक्षकों ने किया बच्चों का स्वागत
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- लखीमपुर । भीषण गर्मी के बाद आखिरकार गुरुवार को सभी परिषदीय स्कूलों के ताले खुल गए। लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही रौनक और उत्साह देखने को मिला। नए सत्र के पहले दिन स्कूलों में बच्चों का स्वागत बेहद खास अंदाज में किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर और फूल देकर उनका स्वागत किया। स्कूल खुलने से एक दिन पहले ही विभाग के निर्देशानुसार सभी परिसरों में साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया था, ताकि बच्चों को एक स्वच्छ माहौल मिल सके।हालांकि, छुट्टियों के ठीक बाद पहला दिन होने के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- आज से फिर खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों ने दुरुस्त की व्यवस्थाएं स्कूल समय के दौरान ही शिक्षकों की टोलियां आस-पास के गांवों और मोहल्लों में बच्चों के घरों तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.