गर्मी की कद्दू वर्गीय सब्जियों में गुमोसिस रोग का प्रकोप
चंदौली, मई 13 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में गर्मी की कद्दू वर्गीय सब्जियों में 'गुमोसिस' या गमी स्टेम ब्लाइट नामक फफूंद जनित रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। इस रोग से लौकी, तोरई, करेला, खीरा, कद्दू, तरबूज और खरबूजा आदि कद्दू वर्गीय सब्जियों को प्रभावित कर रहा है। कुछ किसानों की फसलों में इसके लक्षण पाए गए हैं।
रोग का कारण जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कीट रोग सर्वेक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रोग डिडिमेला ब्रायोनिया नामक कवक के कारण होता है। किसान इस रोग की पहचान पौधे के तने, शाखाओं या मुख्य तने के निचले हिस्से पर पड़ने वाली दरारों से कर सकते हैं। इन दरारों से भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ (गोंद) निकलता है जो बाद में सूखकर गहरा भूरा या काला हो जाता है। इसके अलावा, तने और पत्तियों पर धब्बे बनते हैं। रोग बढ़ने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.