नवादा, मार्च 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा सदर प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 36 स्थित लक्ष्मीपुर गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गर्मी की शुरुआत होते ही गांव में पानी की समस्या गंभीर रूप लेने लगी है। वर्षों से चली आ रही यह समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है, जिससे खासकर गरीब तबके के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने उठाया गया, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव में पेयजल की समस्या कोई नई बात नहीं है। वर्षों से यहां के लोग पानी की कमी से जूझते आ रहे हैं। पहले गांव में कुछ पुराने कुएं थे, जिनसे लोग अपने दैनिक उपयोग के लिए पानी भरकर काम चला लेते थे। लेकिन समय के साथ वे कुएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.