बलिया, फरवरी 25 -- बलिया, संवाददाता। मौसम की तल्खी को देखते हुए जिला पंचायत राज विभाग को गांव के हैंडम्पों की मरम्मत की याद आने लगी है। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रधान और सचिवों को बिगड़े और रीबोर योग्य हैंडम्पो को चिन्हित कर एक सप्ताह में सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी हैंडम्पों की मरम्मत कराया जायेगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पानी को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। शासन की ओर से गर्मी शुरू होने से पहले खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने का फरमान जारी किया गया है ताकि गर्मी में पेयजल संकट का सामना लोगों को न करना पड़े। ग्रामीणों की मानें तो गांव में लगे हैंडम्पों में अधिकांश से दूषित पानी आ रहा है। ऐसे में सक्षम लोग तो स्वयं का आरओ लगा लिए हैं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.