गया, मार्च 10 -- महाबोधि मंदिर परिसर में स्थित ऐतिहासिक पवित्र बोधिवृक्ष पर मौसम के बदलाव के साथ नई पत्तियों का आगमन शुरू हो गया है। गर्मी की आहट के साथ बोधिवृक्ष की शाखाओं पर हल्के हरे, पीले और गुलाबी रंग की कोमल पत्तियां निकल आयी है, जो पूरे मंदिर परिसर की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक मनोहारी बना रही है। सुबह की हल्की हवा में इन नई पत्तियों का लहराना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रकृति के नवजीवन और ऊर्जा का अहसास कराता है। पवित्र बोधिवृक्ष बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत पवित्र व आस्था का केंद्र है। क्योंकि लगभग 528 ईसा पूर्व वैशाख पूर्णिमा को इसी पवित्र पीपल वृक्ष के नीचे तप और ध्यान के बाद गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यही कारण है कि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु इस वृक्ष का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य मानते हैं। मौसम के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.