गर्मी का सितम बढ़ा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- जिले में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचते ही बीमारियों ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। भीषण गर्मी और लू के चलते जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी और निजी क्लीनिकों पर मरीजों की लंबी लाइन लग रही हैं। तपिश और उमस के कारण सबसे ज्यादा मार बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या में 30 से 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। मौसम बदलने के साथ तेज धूप के कारण लोग डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), तेज बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की चपेट में आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में बढ़ी डायरिया के मरीजों की भीड़ शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, खांसी-जुकाम, डायरिया आदि बीमारियों के रहे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.