बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- गर्मी का सितम : साग-सब्जी समेत व अन्य फसलों को बचाने में किसान हो रहे हलकान भीषण गर्मी से परेशान किसानों को फसल पटवन की सता रही चिंता देह जलाने वाली 42 डिग्री तापमान से जनजीवन के साथ खेती-बारी पर पड़ रहा प्रतिकूल असर फोटो : रहुई फसल : रहुई किसान भवन में किसानों के बीच बीज वितरण करते बीएओ अमरकांत कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दिनों-दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान धरतीपुत्रों के लिए कहर साबित हो रहा है। आसमान से उगलती आग लोगों को दोपहर में घर में बंद रहने को विवश कर रहा है। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान के बीच हीट वेब की चपेट में नवादा देह जलाने वाली 42 डिग्री तापमान से जनजीवन के साथ खेती-बारी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अन्नदाता को फसल बचाने के लिए काफी मशक्कत करन...