बिहारशरीफ, मई 24 -- गर्मी का सितम : सदर अस्पताल में बढ़े हीट वेव के 20 फीसदी मरीज, ओआरएस की मांग हुई दोगुनी भीषण गर्मी में दोपहर में पसर जाता हैं सन्नाटा, वाहनों की भी थम रही रफ्तार सदर अस्पताल को छोड़ अन्य अस्पतालों में नहीं पहुंच रहे लू के मरीज डीएस का दावा-हीट वेव के मरीजों की इलाज को अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम सदर अस्पताल, अनुमंडलीय व सामुदायिक अस्पतालों में बनाये गये हैं लू वार्ड फोटो : गर्मी अस्पताल : हरनौत रेफरल अस्पताल में बनाए गए लू वार्ड। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी व आसमान से बरसती आग की वजह से शहरों व ग्रामीण इलाकों के बाजारों में 12 बजे दिन के बाद सन्नाटा छाने लगा है। ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम-सी जाती है। लहकती गर्मी से बचने के लिए दिहाड़ी मजदूर भी सुबह आठ बजे के बजाय छह बजे से ही का...