बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर। मई माह के तीसरे सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहले ही जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरूवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप, लू और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस बढ़ने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहींगर्मी का असर गुरुवार सुबह सूरज निकलते ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दोपहर होते-होते पारा 41.2 डिग्री तक ...