गर्मी का सितमः पारा@41 डिग्री, धूप ने झुलसाया
बिजनौर, मई 20 -- बिजनौर। जिले में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मई के तीसरे सप्ताह में ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को गर्मी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती उमस के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दिनभर आसमान से आग बरसती रही और दोपहर के समय शहर की सड़कें लगभग सूनी नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का असर भी बढ़ता चला गया। दोपहर 12 बजे के बाद तो हालात ऐसे हो गए कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.