अलीगढ़, अप्रैल 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि के चलते डिहाइड्रेशन के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सरकारी व निजी अस्पतालों में इन दिनों आने वाले कुल मरीजों में करीब 20 से 25 प्रतिशत मरीज डिहाइड्रेशन से जुड़े लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह के अनुसार, तेज धूप में अधिक देर तक रहने और पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, अत्यधिक प्यास लगना और सिरदर्द जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले मजदूर, छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस समस्या की चपेट में तेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.