हरदोई, मार्च 9 -- हरदोई। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ मच्छर जनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जलभराव निस्तारण और मच्छर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जिला पंचायतराज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मार्च माह में आने वाले प्रमुख त्योहारों और बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थानों और कार्यक्रम स्थलों पर आयोजन से पहले और बाद में सफाई कराई जाएगी। साथ ही मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां फॉगिंग और एंटी-ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.