जहानाबाद, मई 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। इससे लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ है। गर्मी से राहत के लिए बहुत लोग कूलर, फ्रीज,एसी खरीद रहे हैं। इससे बाजार में इन उपकरणों की मांग बढ़ गई है। मखदुमपुर बाजार के इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी का प्रकोप बढ़ने से कूलर, पंखा एवं एसी की मांग बढ़ीबाजार में मांग दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि सबसे अधिक मांग कूलर की है। साधारण पंखा की मांग की है लेकिन गर्मी के कारण पंखे का हवा भी गर्म रहता है। जिसके कारण अधिकांश लोग कूलर ले रहे हैं। आर्थिक रूप से संपन्न लोग ऐसी भी खरीद रहे हैं। बाजार में सभी ब्रांड के उपकरण उपलब्ध हैं। हालांकि सभी उपकरणों के कीमतों में वृद्धि हुई है। युद्ध का असर इलेक्ट्रॉनिक साम...