कटिहार, अप्रैल 16 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को मौसम ने ऐसा तेवर दिखाया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडक और सुहावना मौसम रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। साथ ही 9 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पुरवा हवा मौसम को शुष्क बनाए रखेगी। यह भी पढ़ें- अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार आद्रता का स्तर गिरकर करीब 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे वातावरण में नमी की कमी साफ महसूस की जा रही है।तेज धूप और बढ़ती गर्मी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.