झांसी, जून 9 -- झांसी। जून के दूसरे सप्ताह में प्रचंड गर्मी का तीखा वार बरकरार है। मंगलवार दूसरे दिन भी अधिकतम ताप 42 डिग्री के पार रहा। जिससे रानी का शहर झांसी झुलस उठा। सुबह 11 बजे हीट वेव के कहर और लू के थपेड़ों से शहरी सहम उठे। भरी दुपहरी तप घर-दुकान, मकान से कूलर-पंखों की हवा भी बेकार साबित हुई। मंगलवार को दोपहर 12 बजते ही अधिकतम ताप 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। हीट वेव बदन भेदने को उतावली नजर आई। हालात यह हुए कि 11 बजते ही तंग मोहल्ला, घनी बस्तियों, पॉश कॉलोनियों में लोग घरों में कैद हो गए। सड़कें वीरान हो गई। बाजारों, चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरने लगा। हालांकि एकाध बादल दिखे। पर, गर्म हवाएं की चुभती रहीं। दोपहर 2.30 बजे सूरज पूरे रौ में नजर आया। इस वक्त अधिकतम ताप 42.2 डिग्री पर पहुंच गया। जो 4.30 बजे एक ही स्थिति में रहा। शाम 5 बजे त...