मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- दस दिनों से पड़ रही तपिश भरी गर्मी को झेल रहे लोगों की परेशानी सोमवार को चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के साथ ही वातावरण में उमस होने की वजह से और ज्यादा बढ़ गई। सोमवार सुबह से हवा की दिशा बदली। पश्चिम दिशा के बजाय पूर्व दिशा से हवा चली। पुरवा हवा चलने की वजह से वातावरण में उमस बढ़ गई, जबकि, तपिश में कोई कमी नहीं आई। सोमवार को मध्यान्ह और दोपहर के समय गर्मी के तीखे तेवर से लोग बेहाल हुए। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोकि, सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह भी पढ़ें- पुरवैया में और लुढ़का पारा, बारिश का अनुमान रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पुरवा हवा चलने से बढ़ी उमस के बीच देर शाम भी काफी गर्मी म...