गर्मी का कहर, 40 पार पहुंचा पारा
मुंगेर, अप्रैल 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को मुंगेर में गर्मी पूरे परवान पर रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह 9 बजे के बाद से ही सूरज की तपिश तेज हो गई और दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक कार्यों से ही लोग सिर-चेहरा ढंककर बाहर निकले। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, किला परिसर समेत पूरे शहर की सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही। ऑटो-रिक्शा चालक भी सवारी न मिलने से परेशान दिखे। कई निजी स्कूलों ने समय में बदलाव किया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग,अभी राहत के आसार नहीं दोपहर बाद दुकानदार भी शटर गिराकर घर लौट गए। मजदूर वर्ग के लिए दिहाड़ी का संकट खड़ा हो गया। दिहाड़ी मजदूर राजेश मालाकार ने बताया कि 'धूप में 10 मिनट खड़ा होना मुश्किल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.