गर्मी का ऐसा कहर, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के; पारा 46 पार; कब तक राहत?
नई दिल्ली, मई 19 -- Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी का कहर जारी है। आसमान से आग बरस रही है और तापमान अब 46 के पार पहुंच गया है। हालात यह हैं कि मंगलवार को दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के हैं। AQI.in की लाइव ग्लोबल टेम्परेचर रैंकिंग्स में यह जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के टॉप 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी के सभी शहर भारत के दर्ज किए गए हैं, यानी इस समय दुनिया में भारत से ज्यादा गर्म कोई और देश नहीं है। लिस्ट में देश के कई बड़े शहर शामिल हैं। दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, चंडीगढ़, आगरा और वाराणसी जैसे बड़े शहरों में दोपहर होते ही पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सूची में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश के तीन जिलों ने जगह बनाई है। मंगलवार को औरैया, बांदा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.