गर्मी का आंखों पर कहर, नेत्र ओपीडी में 172 मरीज
अमरोहा, मई 27 -- अमरोहा, संवाददाता। मौसम में पड़ रही भीषण गर्मी आंखों पर कहर बरपा रही है। जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में मंगलवार को 172 मरीज पहुंचे। इनमें आंखें लाल होना, आंखों में दर्द, जलन, एलर्जी, आंखें शुष्क होना, कंजक्टिवाइटिस और मोतियाबिंद के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। सबसे ज्यादा मजदूर, किसान और फील्ड वर्क करने वाले लोग आंख संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच रफ्तार से चलती गर्म हवाओं के साथ उड़ती धूल-मिट्टी आंखों को बीमार बना रही है। अस्पतालों में आंख संबंधी समस्याओं से जुड़े मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में लग रही लंबी कतार के बीच मरीजों का आंकड़ा 150 को पार कर गया है। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में आंखों की समस्याओं से पीड़ित कुल 172 मरीज इलाज कराने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.