गर्मी का असर सेहत पर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर। तापमान में लगातार वृद्धि और उमस भरी गर्मी का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार सबसे अधिक मरीज डिहाइड्रेशन, वायरल बुखार, पेट संबंधी समस्याओं और हीट एक्सॉशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में शरीर से पानी तेजी से निकलता है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों में इसका खतरा अधिक रहता है। अस्पतालों में ओपीडी के दौरान मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने, हल्के कपड़े पहनने के साथ दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच अनावश्यक रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.