अमरोहा, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी से बचने के लिए 50 फीसदी तक लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। इससे रोडवेज की आय काफी हद तक कम हो गई है। जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोग भी ज्यादातर सुबह व शाम में यात्रा कर रहे हैं। दोपहर में चालक-परिचालक सवारियों के इंतजार में घंटों खड़े रहते हैं। अमरोहा डिपो के एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे राजस्व पर भी असर पड़ा है। सुबह-शाम रोडवेज बसों में यात्रियों की अच्छी संख्या देखी जा रही है जबकि दोपहर 12 से शाम चार बजे तक यात्रियों की संख्या बेहद कम हो रही है। इसका असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है।बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी रोडवेज बसों में फर्स्ट एड बॉक्स में ओआरएस के पैकेट उपलब्ध करा दिए गए हैं। सफर के दौरान यदि किसी यात्रा यात्री की तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.