अमरोहा, अप्रैल 26 -- जनपद में शनिवार न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगले तीन दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है। दिन में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा इस दौरान खासा परेशान करेगी, धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। लोग घरों में कैद रहे। भीषण गर्मी के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों का टोटा बना है। यात्रियों की संख्या में 40 फीसदी तक की गिरावट आई है। स्थानीय रोडवेज डिपो के एआरएम केसी गौड़ के मुताबिक गर्मी ज्यादा होने के चलते बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसती आग, 42 डिग्री में जनजीवन अस्त-व्यस्त आशंका जताई कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे ही यात्रियों की संख्या और घट सकती है। इससे राज...