लखनऊ, अप्रैल 28 -- UP News: सरकार ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष सुरक्षा इंतजाम लागू करने की एडवाइजरी जारी कर दी है। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा से जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत करने को कहा गया है। योगी सरकार ने इस भीषण गर्मी के दौरान स्कूलों को पढ़ाई के केंद्र के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के प्राथमिक केंद्र बना दिये हैं। इसी के तहत विद्यालयों में हीटवेव से बचाव के उपाय, समयबद्ध गतिविधियां और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश लागू किए गये हैं।एमडीएम बना बच्चों की सुरक्षा का मजबूत आधार मध्याह्न भोजन को इस पूरी रणनीति में अहम भूमिका दी गई है। बच्चों को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए पोषण और स्वास्थ्य को जोड़ते हुए आवश्यक व्यवस्थाए...