गर्मी और लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त
रामगढ़, मई 24 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी और लू -हीट वेव का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शहर व आसपास क्षेत्र में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को रामगढ़ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे गर्मी का सितम और बढ़ गया है।भीषण गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। पूर्वाहन से ही लोग कम निकले। दोपहर के समय शहर के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम रही। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 43 डिग्री, आसमान से बरसी आग लोग केवल अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप से बचने के लिए बाइक सवार और राहगीर मुंह पर गमछा या कपड़ा बांधे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.