कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में बदलते मौसम का असर अब बागवानी फसलों पर साफ दिखने लगा है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और शुष्क पछुआ हवा ने आम और लीची उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल माह में मौसम के अचानक बदले तेवर से आम के मंजर झुलस रहे हैं, जबकि लीची के फलन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।कटिहार जिले में आम और लीची किसानों की प्रमुख नकदी फसल मानी जाती है। हर साल इन फलों से हजारों किसानों और बागवानों को अच्छी आमदनी होती है, लेकिन इस बार मौसम की मार से उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- गर्मी और पछवा हवा से आम लीची पर संकट पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इसके साथ चल रही गर्म और शुष्क पछुआ हवा ने फलों के विकास की प्रक्रिया को प्रभावित कर दिया है।विशेषज्ञों के अनुसार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.