गर्मी और खराब बैटरी पैक से दम तोड़ रही इलेक्ट्रिक बस सेवा, यात्री परेशान
मेरठ, मई 11 -- गर्मी में जहां यात्रियों को एसी बसों की जरूरत है तो वहीं एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसें गर्मी और खराब बैटरी पैक के चलते दम तोड़ने लगी है। हर रोज चार से पांच बसें बीच रास्ते खराब हो रही हैं और इन बसों को क्रेन न होने के कारण बसों से ही खींचकर लाना पड़ रहा है। ऐसे में रूट से दो बसें गायब हो जाती हैं। इसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। बसों के खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में ग्रीन सेल मोबिलिटी कंपनी को लगातार कहा जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ शहर में चलाने के लिए 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें दी गई हैं। इन बसों का संचालन मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है और बसों की मेंटीनेंस बस प्रदाता कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.