गर्मी और उमस से बीपी-शुगर हो रही बेकाबू, बढ़े मरीज
शाहजहांपुर, मई 20 -- शाहजहांपुर। भीषण गर्मी और बढ़ती उमस का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों बीपी, शुगर और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सुबह से ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस के कारण लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल अनियंत्रित हो रहा है। खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज चक्कर आना, घबराहट, कमजोरी और बेचैनी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने दिल और मधुमेह रोगियों को नियमित रूप से दवाएं लेने की सलाह दी है। साथ ही समय-समय पर बीपी और शुगर की जांच कराते रहने को कहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी और उमस से बीपी और शुगर हो रही बेकाबू-फोटो ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.