गर्मी और उमस से बढ़े त्वचा रोग, अस्पताल पहुंच रहे रोज 150-200 मरीज
मथुरा, जून 29 -- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही उमस का असर अब लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान बढ़ने और अधिक पसीना आने से जिले में दाद, खाज, खुजली, फंगल इंफेक्शन, घमौरियां और एलर्जी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल की चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नेंसी सेठ ने बताया कि गर्मी और उमस में अत्यधिक पसीना, त्वचा का लंबे समय तक नम रहना, साफ-सफाई में लापरवाही तथा फंगल संक्रमण के कारण त्वचा रोग तेजी से फैलते हैं। शुरुआती लक्षणों की अनदेखी करने से संक्रमण गंभीर हो जाता है और इलाज में अधिक समय लगता है।उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से संक्रमण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.