गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, न्यूनतम पारा 30 डिग्री पहुंचा
शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। पूरे जनपद में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण तपिश का सामना करना पड़ा। मौसम के पिछले दिनों के आंकड़ों के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। बारिश के बाद कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहा, लेकिन इसके बाद पारा 34 डिग्री से बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया। आर्द्रता 50 से 56 प्रतिशत के बीच बनी रहने से वातावरण में उमस और अधिक बढ़ गई है, जिससे पसीना जल्दी नहीं सूख रहा और लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। यह भी पढ़ें- जिले में भीषण गर्मी और लू के कहर से जनजीवन हलकान गुरुवार और शुक्रवार को तापमान में अंतर कम रहने से दिन और रात दोनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.