गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर। जिले में तेज गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर सन्नाटा सा माहौल देखने को मिल रहा है, जबकि दोपहर के समय राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं और चिपचिपी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि तापमान सामान्य से अधिक नहीं है, लेकिन उमस के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित खासकर बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इधर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.