मधुबनी, अप्रैल 28 -- बेनीपट्टी। अनुमंडल अस्पताल के सभाकक्ष में शासीनिकाय रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीओ सह अध्यक्ष शारंग पाणि पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गर्मी एवं लू को देखते हुए अलग से वार्ड स्थापित कर उसमें बेड लगाने एवं बचाव की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। हीट एण्ड स्ट्रोक वार्ड के लिए एसी की खरीद की स्वीकृति दी गई। हवा की पूर्ण व्यवस्था को देखते हुए पुराने पंखे की मरम्मत कराने को कहा गया। सभी वार्डों में प्रर्याप्त रोशनी के लिए खराब रहे एलइडी बल्ब को बदलने की सममति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त ममता के चयन की स्वीकृति इन्वर्टर लगाने के लिए यूपीएस लगाने, पेपर एवं प्रिंटर कॉर्टेज रिफिलिंग की स्वीकृति सहित अन्य आवश्यक सामग्री को दुरूस्त रखने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- जिले के सभी पीएचसी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.