कटिहार, मई 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मई महीने की तेज धूप, उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को जिले में दिनभर आसमान में करीब 30 फीसदी बादल छाए रहे, जबकि देर रात तक बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है ‌। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के बाद आसमान में 90 फीसदी तक बादल छाए रहेंगे और जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी-उमस से बढ़ी परेशानी, 48 घंटे में बारिश के आसारजलवायु परिवर्तन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले के कई क्षेत्रों में देर रात तक लगभग 25 एमएम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पुरवा हवा का प्रवाह लगातार जारी रहेगा। हवा की रफ्तार 10 से 28 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहन...