भागलपुर, अप्रैल 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अप्रैल में भीषण गर्मी व उमस का दौर जारी है। जिससे शुक्रवार को मायागंज अस्पताल में इलाज को पहुंचे मरीजों को भीषण गर्मी व उमस ने बहुत परेशान किया। 1576 मरीजों का इलाज हुआ। ओपीडी में डॉक्टरों के चेंबर में एसी तो लगी है, लेकिन चेंबर के बाहर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर पर पंखे ही लगे हुए हैं। एक तो गर्मी संग उमस तो रही ही, उस पर ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़ ने उमस को और बढ़ा दिया। लिहाजा, इलाज व जांच को पहुंचे मरीज गर्मी से ज्यादा उमस से परेशान हुए। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में लगे वाटर कूलर से मिल रहा गर्म पानी वहीं वाटर कूलर पूर्वाह्न 11 बजे ही बे-पानी हो गये। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को बाहर दुकानों से बोतल का पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। यह भी ...