नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नई दिल्ली, हिटी। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। सीजेपी के सोमवार को संसद मार्च के आह्वान के मद्देनजर रविवार को युवाओं की भीड़ सुबह से प्रदर्शन स्थल पर जुटने लगी थी। प्रदर्शन स्थल पर एकत्र लोगों में शनिवार को वांगचुक को अस्पताल में जबरन भर्ती कराए जाने के खिलाफ भी गुस्सा देखने को मिला। देर शाम तक लोगों का आना जारी रहा और गर्मी व उमस के बावजूद पूरा परिसर भरा रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे रात को यहीं रुककर सोमवार को संसद तक होने वाले मार्च में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- वांगचुक के साथ 22 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे AISA के 3 सदस्य कौन हैं, जबरन हटाने की रची जा रही साजिश? प्रदर्शन स्थल पर जय भीम के साथ धर्में...