भभुआ, फरवरी 7 -- (पेज चार) अधौरा। गर्मी शुरू होने से पहले ही कई चापाकल कम पानी उगल रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय अधौरा में बउरहवा बाबा मंदिर, बस स्टैंड, बाजार, प्रखंड कार्यालय परिसर, बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर आदि जगहों के चापाकल की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इनकी मरम्मत नहीं कराए जाने से बाजार करने आए लोगों को चाय-नाश्ते की दुकान में पानी पीना पड़ रहा है। दुकानदार भी तब पानी देते हैं, जब कोई वहां से कुछ खरीदता है। गली-नाली टूटने से जलजमाव की समस्या अधौरा। प्रखंड मुख्यालय अधौरा में निर्मित कई जगहों की गली व नाली टूट चुकी है, जिससे जलनिकासी नहीं हो पाती और राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब भी बारिश होती है बस स्टैंड, थाना के सामने, बाजार की सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। बाजार करने आए लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। फिर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.