सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा गर्मी का मौसम शुरू होते हैं औषधिय गुणों से भरपूर फुटकल साग की मांग बाजारों में बढ़ जाती है। स्वाद में खट्टे लगने वाले फुटकल साग में विटामिन सी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि लोग इस साग, चटनी के रूप में खाने के साथ साथ दवा के रूप में भी इस्तेमाल में लाते हैं। वैसे तो पुटकल साग पतझड़ के मौसम में पाए जाते हैं। लेकिन लोग इसे सूखा कर रखे रहते हैं और सालों भर इसे साग और चटनी बनाकर खाते हैं। बाजार में यह नाम मात्र के खेजा में बिकता है। वैसे पुटकल साग हमेशा नहीं मिलता है। इसका भी एक सीजन होता है। सीजन के समय मे भी इसे तोड़ने के लिए ग्रामीणों के पास बमुश्किल 5 से 7 दिन का समय मिलता है। इन पांच से सात दिनों के अंदर साग नहीं तोड़ा गया तो साग पत्ते में तब्दील हो जाते हैं। इसके बाद...