देवघर, अप्रैल 13 -- मारगोमुंडा सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में गर्मी के दस्तक देने के साथ ही पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। प्रखंड के मारगोमुंडा, टिकोपहाड़ी, रामपुर, बड़बाद, एकद्वारा, सुगापहाड़ी, खमरबाद, खरजोरी, परसिया, महजोरी, भंडारो, चेतनारी, पंदनिया, लहरजोरी, बनसीमी आदि गांवों में कई चापाकल खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते गांव के लोगों के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दस्तक के पूर्व इन गांवों में खराब पड़े चापाकल को चालू करने की दिशा में प्रयास नहीं किया गया, जिसके चलते पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। कई गांव ड्राइ जॉन इलाके में है, जहां पेयजल की समस्या और भी गंभीर होते जा रही है। यह भी पढ़ें- जामा सप्ताहिक हाट परिसर में पेयजल व्यवस्था ठप, चापाकल व जलमिनार खराब ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खराब प...