सीतामढ़ी, जून 21 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले में भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के लिए लागू ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। इसके तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय पूर्व निर्धारित मॉर्निंग शिफ्ट में ही संचालित होंगे।डीईओ राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश के अनुसार पहले 31 मई तक प्रभावी ग्रीष्मकालीन समय-सारणी को यथावत रखते हुए 30 जून तक विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डीईओ ने बताया कि शिक्षा विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सूचना जारी की गई है। यह भी पढ़ें- आज से खुल जाएंगे स्कूल, 30 तक 6.30 बजे से चलेंगी कक्षाएं विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार वि...