सीतामढ़ी, जून 24 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी रिची पांडेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों एवं प्री-स्कूलों में कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 25 से 27 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में अत्यधिक तापमान व दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। यह भी पढ़ें- गर्मी: आठवीं तक की कक्षाएं 27 तक बंद इसी को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा आठ तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 25 से 27 जून तक स्थगित ...