हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- देवेंद्र रौतेला, हल्द्वानी। अप्रैल में ही लगातार पड़ रही भीषण गर्मी इंसानों के साथ ही जानवरों के लिए परेशानी बन गई है। विशेषज्ञों के अनुसार 40 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच रहे तापमान के कारण हाथियों के व्यवहार में भी बदलाव आया है। गर्मी से राहत नहीं मिलने पर हाथी आक्रामक और चिड़चिड़े होने लगे हैं। वहीं जंगल के जलाशय, जलकुंडों में पानी की कमी उन्हें भटकने को मजबूर कर रही है। भीषण गर्मी के प्रभाव से जन जीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। पानी की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसके प्रभाव से जंगली जानवर भी नहीं बच सके हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान से जंगलों में पानी के स्रोत लगातार सूख रहे हैं। इस वजह से वन्यजीवों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस कारण हाथियों का व्यवहार भी बदल रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञों...