हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी। लो वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान मुखानी और जज फार्म के उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द समाधान होगा। ऊर्जा निगम डहरिया में बनाए जा रहे बिजलीघर से गर्मियों से पहले सप्लाई शुरू करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिससे लोगों की परेशानी कम होने की उम्मीद है। ऊर्जा निगम मुखानी से लामाचौड़ तक कमलुवागांजा बिजलीघर से अभी बिजली की आपूर्ति करता है। बिजलीघर की क्षमता से ज्यादा उपभोक्ता होने से दिक्कतें बनी रहती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मुखानी, जज फार्म और डहरिया की घनी आबादी क्षेत्र में बनी रहती है। इसके समाधान के लिए विभाग 29 करोड़ की लागत से डहरिया के आईआईटी परिसर में नया बिजलीघर बना रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एके गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.