हापुड़, मार्च 18 -- आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल ने जल निगम हापुड़ के अवर अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं, पाइपलाइन लीकेज, अधूरे कार्यों और सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत में हो रही देरी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मियों में संभावित जल संकट से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुधार कार्य युद्ध स्तर पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुचारू और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही जहां-जहां सड़कों की खुदाई की गई है, वहां शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में जलापूर्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.