गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गर्मियों में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए 11केवीए फीडरों पर नजर रहेगी। एक महीने में 20 या इससे अधिक बार तकनीकी खराबी की वजह से फीडर बंद होते हैं तो बिजली लोड की जाएगी। इसके अतिरिक्त 33केवीए फीडर में पांच बार या इससे अधिक बंद होने की स्थिति में समीक्षा होगी। यह निर्देश दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने गुरुवार को कार्यकारी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक जारी किए। सिंह ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों से कहा कि यदि उनकी लापरवाही से गर्मियों में लोगों की अघोषित कटौती का सामना करना पड़ा तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गर्मी के मौसम और संभावित हीटवेव को देखते हुए बिजली आपूर्ति की निगरानी और नियंत्रण पर गंभीरता से ध्यान देने के...